सुरक्षा और प्राइवेसी
जो प्रोग्राम फ़ाइलें हटाता है, उसे पहले अपने नियम साफ़ बताने चाहिए।
XicoClean क्या हटा सकता है और क्या कभी नहीं छूता, यह तय करने के सारे सिद्धांत यहाँ हैं।
सफ़ाई के नियम
स्कैन सिर्फ़ पढ़ता है
स्कैन के दौरान सिर्फ़ खोज और गिनती होती है। कोई फ़ाइल बदली, हिलाई या हटाई नहीं जाती।
निजी फ़ाइलें पहले से नहीं चुनी जातीं
डिफ़ॉल्ट रूप से सिर्फ़ दोबारा बन सकने वाले कैश चुने जाते हैं। दस्तावेज़, फ़ोटो, बातचीत और मॉडल आपको ख़ुद चुनने होंगे।
हर आइटम का पूरा ब्योरा
लोकेशन, साइज़, किस ऐप का है, और हटाने पर क्या असर होगा, पुष्टि से पहले सब देख सकते हैं।
सिस्टम और क्रेडेंशियल हमेशा बाहर
सिस्टम की ज़रूरी लोकेशन, ~/.ssh और ~/.aws जैसे क्रेडेंशियल फ़ोल्डर और कीचेन किसी भी हाल में सफ़ाई की सूची में नहीं आते।
जो रखना है, उसे एक्सक्लूड करें
किसी फ़ोल्डर या पाथ को स्कैन एक्सक्लूज़न लिस्ट में डालें। उसके बाद हर स्कैन उसे छोड़ देगा।
अनइंस्टॉल पर बची फ़ाइलों की याद
ऐप को ट्रैश में खींचते ही XicoClean उसके छोड़े कैश, सेटिंग्स और लॉन्च आइटम देखने को कहता है, ऐप के हिसाब से ग्रुप करके। पुष्टि आप करते हैं।
हटाने से पहले तीन जाँच
एक ही नियम तीन जगह चलते हैं। किसी भी एक जाँच में फ़ेल हुआ आइटम नहीं हटता।
इंटरफ़ेस
आपको दिखने वाली सूची में ही पहली छँटाई। जो हट नहीं सकता, उसे चुना ही नहीं जा सकता।
सेफ़्टी इंजन
सफ़ाई शुरू करते ही एक अलग सेफ़्टी इंजन हर पाथ को नियमों से दोबारा जाँचता है।
सिस्टम-लेवल हेल्पर
असल में हटाने वाला हेल्पर काम से ठीक पहले एक बार फिर जाँचता है, ताकि बीच में कोई छेड़छाड़ न हो।
सफ़ाई के नियम डिजिटल रूप से साइन किए गए हैं। ऐप सिग्नेचर जाँचने के बाद ही उन्हें इस्तेमाल करता है, नियम अपडेट होने पर भी।
हटाने के दो तरीके, फ़र्क़ जानें
Smart Clean
पुष्टि के बाद सीधे हटाता है। जगह तुरंत खाली होती है, पर वापस नहीं आ सकती। इसलिए यह सिर्फ़ कैश जैसी दोबारा बन सकने वाली चीज़ों पर काम करता है, और पहले आपसे ब्योरा जाँचने को कहता है।
Space Lens और अनइंस्टॉलर
ट्रैश में ले जाते हैं। ट्रैश ख़ाली करने से पहले कभी भी अपनी जगह वापस रख सकते हैं।
प्राइवेसी
XicoClean को किसी अकाउंट की ज़रूरत नहीं। यह आपकी डिस्क की फ़ाइलें देख सकता है, इसलिए यह बताना और ज़रूरी है कि डेटा कहाँ जाता है।
सिर्फ़ आपके Mac पर
- स्कैन और स्टोरेज एनालिसिस
- डुप्लिकेट फ़ाइलों की तुलना
- मिलती-जुलती फ़ोटो की पहचान
- PDF से Word
इंटरनेट सिर्फ़ इनके लिए
- ऐप अपडेट जाँचना
- लाइसेंस वेरिफ़ाई करना
- सफ़ाई के नियम अपडेट करना
- “नेटवर्क” में पब्लिक IP दिखाना
- “टूल” में थर्ड-पार्टी कंपोनेंट डाउनलोड करना (GitHub आदि से)
- बेंचमार्क नतीजे गुमनाम रूप से अपलोड करना (बंद कर सकते हैं)
ब्राउज़िंग हिस्ट्री और लॉग-इन स्टेटस को सफ़ाई नहीं छूती। फ़ाइलों का कंटेंट, नाम और पाथ अपलोड नहीं होते।
साइनिंग और डिस्ट्रिब्यूशन
हर इंस्टॉलर Developer ID से साइन और Apple से नोटराइज़्ड है। ऐप के अंदर अपडेट पहले सिग्नेचर और चेकसम से वेरिफ़ाई होते हैं, पास होने पर ही इंस्टॉल होते हैं।

पहले 15 दिन इस्तेमाल करें।
सभी फ़ीचर खुले, कोई साइन-अप नहीं, कोई कार्ड नंबर नहीं। पसंद आए, तब ख़रीदें।
macOS 12 या बाद का · Apple silicon और Intel
XicoClean को फ़ॉलो करें